ताजमहल किसने बनवाया था | ताजमहल का इतिहास क्या हैं, सामान्य ज्ञान

ताजमहल किसने बनवाया था, ताजमहल का निर्माण कितने समय में किया गया, ताजमहल में कितने कारीगर ने कार्य किया था। ताजमहल का इतिहास।
ताजमहल का इतिहास

ताजमहल का इतिहास कब बना?

जैसे ही हम भारत के आगरा शहर का नाम सुनते हैं तो सबसे पहले हमें ताजमहल याद आता है। सफेद संगमरमर से बना यह महल असीम प्रेम की निशानी है। ताजमहल का निर्माण मुगल शासक शाहजहां ने करवाया था। यह दुनिया के सात अजूबों में एक है। ताजमहल को यूनेस्‍को द्वारा विश्‍व धरोहर स्‍थल घोषित किया गया है। य‍ह विश्‍व धरोहर के रूप में पूरे विश्‍व द्वारा सराहे जाने वाला अतिउत्‍तम मानवीय कृतियों में से एक कहलाया गया है। ताजमहल को बनवाने के बाद शाहजहां ने अपने सभी कारीगरों के हाथ कटवा दिये थे, ताकि कोई और दूसरा इस ताजमहल जैसी इमारत नहीं बना पाये।

ताजमहल भारत के उत्‍तरप्रदेश के आगरा शहर में यमुना नदी के किनारे स्थित है। इसका निर्माण मुगल शासक शाहजहां ने अपनी पत्‍नी मुमताज महल की याद में बनावाया था।

मुमताज परसिया देश की राजकुमारी थी, जिन्‍होंने भारत के मुगल शासक शाहजहां से निकाह किया। मुमताज, शाहजहां की सबसे चहेती पत्‍नी थी। शाहजहां, मुमताज से बहुत प्रेम करते थे। सन् 1631 में 37 वर्ष की उर्म में अपनी 14वीं संतान गौहरा बेगम को जन्‍म देते वक्‍त मुमताज ने दम तोड़ दिया।

ताजमहल को मुमताज का मकबरा भी कहते हैं। मुमताज की मृत्‍यु के बाद शाहजहां बहुत गमगीन हो गये। तब उन्‍होंने अपने प्रेम को जिंदा रखने के लिए अपनी पत्‍नी की याद में ताजमहल बनवाने का निर्णय लिया।

1643 के बाद ही शाहजहां ने आाधिकारिक रूप से ताजमहल का निर्माण पूरा कर लिया था। परंतु इसके सभी पहलुओं के काम करते करते इसे बनाने में लगभग दस साल और लग गये। सम्‍पूर्ण ताजमहल का निर्माण 1653 में लगाभग 320 लाख रूपये की लागत में हुआ, जिसकी आज कीमत 52.8 आरब रूपये है। इसके निर्माण में 20,000 कारीगरों ने मुगल शिल्‍पकार उस्‍ताद अहमद लाहौरी के अधीन कार्य किया।

इन्हें भी पढ़ें- ताज होटल किसने बनवाया था | ताज होटल का मालिक कौन हैं सामान्य ज्ञान

बुर्ज खलीफा का मालिक कौन है? यह कहां पर स्थित है, बुर्ज खलीफा से जुड़ी रोचक जानकारी

दुनिया के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य कौन-कौन से हैं, विश्व के प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान