
प्रश्न: मुंबई का ताज होटल किसने बनवाया था? ताज होटल का मालिक कौन हैं?
उत्तर:- यह उस समय की बात है जब एक भारतीय व्यक्ति को एक आलीशान होटल में एंट्री नहीं मिलती थी। जिसका नाम था मुंबई का बोटसन होटल और जिस पर लिखा होता था भारतीय इस होटल में नहीं आ सकते हैं।
इस को देखते हुए देश भक्ति की भावना पैदा हुई और ताज होटल की नींव रखी गई और यह 1903 में बनाकर तैयार हो गया था। उस समय इस होटल पर लिखा होता था कि ब्रिटिश लोगों का प्रवेश नहीं। असल में इसी को देश भक्ति का जुनून कहते हैं। इस व्यक्ति ने इसका करारा जवाब उन्हीं के अंदाज में दिया था।
देखा जाये तो इस होटल में देश और विदेश के बड़े बड़े लोग ठहर चुके हैं जिस समय ताज होटल बना था तब उसका किराया 10 रूपये हुआ करता था। इस समय भारत में बहुत से सुंदर सुंदर होटल हैं लेकिन इसका अंदाज कुछ अलग ही है। और आज भी यह होटल काफी प्रचलित है। और दूर-दूर से लोग इस होटल को देखने आते हैं। ताज होटल में 500 से भी ज्यादा कमरे हैं।
ताज होटल का मालिक जम्सेत्जी टाटा है जिन्होंने इस होटल की नींव रख थी यह होटल 1903 में बनकर तैयार हुआ था। काफी साल पुराना यह होटल आज भी भारत में काफी पोपुलर है। जो भारत के मुबंई में है। और यहां दुनिया भर के लोग ठहरते हैं।
इस होटल को बनाने वाले जम्सेत्जी टाटा का जन्म 3 मार्च 1839 को गुजरात में हुआ था तथा इनका देहान्त 19 मई 1904 को जर्मनी में हुआ था। इनकी पत्नि का नाम हीराबाई दाबू था और इनके बेटे का नाम रतन जी टाटा और दोराब जी टाटा है।
इस प्रकार से हमारे देश में ऐसे देशभक्त हैं जिन्होंने इतने बड़े ताज होटल को बनवाया यह था ताज होटल का इतिहास।
ऐसी ही रोचक जानकारी व सामान्य ज्ञान के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को फोलो कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें- दुनिया की सबसे बड़ी नदी कौन सी है? | विश्व की सबसे लंबी नदी कौन सी है?