
वनस्पति विज्ञान से संबंधित पादप कोशिका विज्ञान (Cytology Gk) से जुड़े सामान्य ज्ञान के प्रश्न और उत्तर। ये सभी प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए हैं। तथा इनके आगामी परीक्षाओं में पूछे जाने की संभावना बहुत ज्यादा है। इसलिए आपको इन कोशिका विज्ञान (Cytology Gk In Hindi) से जुड़े सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी को जरूर पढ़ना चाहिए
Q1. कोशिका मे उपस्थित माइटोकॉन्ड्रिया का मुख्य कार्य क्या होता है?
A- भोजन का पाचन करना
B- भोजन का आक्सीकरण करना
C- भोजन का अवशोषण करना
D- भोजन का अवकरण करना
Answer- भोजन का आक्सीकरण करना
Q2. कोशिका का रसोईघर किसे कहा जाता है?
A- क्रोमोप्लास्ट
B- रिक्तिका
C- क्लोरोप्लास्ट
D- लिकोप्लास्ट
Answer- क्लोरोप्लास्ट
Q3. कोशिका की आत्महत्या की थैली किसे कहते हैं?
A- राइबोसोम
B- गाॅल्जीकाय
C- ल्यूकोप्लास्ट
D- लाइसोसोम
Answer- लाइसोसोम
Q4. कोशिका श्वसन का सक्रिय स्थल है-
A- राइबोसोम
B- माइटोकॉन्ड्रिया
C- लाइसोसोम
D- गाॅल्जीकाय
Answer- माइटोकॉन्ड्रिया
Q5. गाॅल्जीकाय का मुख्य कार्य क्या है?
A- कोशिका विभाजन शुरू करना
B- श्वसन
C- पाचन रस उत्पन्न करना
D- स्रावी
Answer- स्रावी
Q6. माइटोकॉन्ड्रिया की खोज किसने की थी?
A- टी. बोवेरी
B- पेलेड
C- डी. डुवे
D- आल्टमेन
Answer- आल्टमेन
Q7. कोशिका मे प्रोटीन संश्लेषण कहां होता है?
A- माइटोकॉन्ड्रिया में
B- सेण्ट्रोसोम में
C- गाॅल्जीकाय में
D- राइबोसोम में
Answer- राइबोसोम में
Q8. माइटोकॉन्ड्रिया किसमे अनुपस्थित होता है?
A- कवक
B- हरे शैवाल
C- जीवाणु
D- यीस्ट
Answer- जीवाणु
Q9. वास्तविक केन्द्रक किसमे अनुपस्थित होता हैं?
A- लाइकेन मे
B- कवक मे
C- हरित शैवाल मे
D- जीवाणु मे
Answer- जीवाणु मे
Q10. कोशिका व आण्विक जीवविज्ञान केन्द्र कहां स्थित है?
A- हैदराबाद में
B- कोलकाता में
C- मुम्बई में
D- बेंगलुरु में
Answer- हैदराबाद में
Q11. कोशिका मे लगभग 80% पाया जाने वाला पदार्थ कौनसा है?
A- खनिज
B- प्रोटीन
C- वसा
D- जल
Answer- जल
Q12. पादप कोशिकाओं के सबसे बाहरी आवरण को क्या कहते हैं?
A- टोनोप्लास्ट
B- कोशिका झिल्ली
C- कोशिका भित्ति
D- अंत: प्रद्रव्यी जालिका
Answer- कोशिका भित्ति
Q13. न्यूक्लियस की खोज किसने की थी?
A- श्वान ने
B- हाॅफमिस्टर ने
C- ब्राउन ने
D- ल्यूवेनहाॅक ने
Answer- ब्राउन ने
Q14. कोशिका भित्ति होती है-
A- चयनात्मक पारगम्य
B- पारगम्य
C- अर्द्धपारगम्य
D- अपारगम्य
Answer- पारगम्य
Q15. ल्यूकोप्लास्ट मुख्य रूप से पाए जाते हैं-
A- तनों की कोशिकाओं में
B- पत्तियों की कोशिकाओं में
C- फूलों की कोशिकाओं मे
D- जड़ों की कोशिकाओं में
Answer- जड़ों की कोशिकाओं में
Q16. कोशिका का ऊर्जा घर किसे कहा जाता है?
A- राइबोसोम
B- न्यूक्लिओलस
C- माइटोकॉन्ड्रिया
D- गाॅल्जीकाय
Answer- माइटोकॉन्ड्रिया
Q17. फूलों और बीजों को विभिन्न प्रकार के आकर्षक रंग प्रदान करता हैं?
A- क्लोरोप्लास्ट
B- टोनोप्लास्ट
C- ल्यूकोप्लास्ट
D- क्रोमोप्लास्ट
Answer- क्रोमोप्लास्ट
Q18. माइटोकॉन्ड्रिया का भीतरी वलय कहलाता है-
A- आॅक्सीसोम्स
B- मैट्रिक्स
C- माइक्रोसोम्स
D- क्रिस्टी
Answer- क्रिस्टी
Q19. किसकी उपस्थिति के कारण जन्तु कोशिका और पादप कोशिका मे अंतर पाया जाता है?
A- कोशिका कला
B- कोशिका भित्ति
C- केन्द्रक
D- क्लोरोप्लास्ट
Answer- कोशिका भित्ति
Q20. निम्न में से कोशिका का सबसे बड़ा अंग कौन सा है?
A- प्लास्टिड
B- गाॅल्जीकाय
C- माइटोकॉन्ड्रिया
D- गुणसूत्र
Answer- प्लास्टिड
Q21. लाइसोसोम कार्य करता हैं-
A- वसा संश्लेषण मे
B- अन्त: कोशिकीय पाचन मे
C- प्रोटीन संश्लेषण मे
D- प्रोसेसिंग और पेकेजिंग मे
Answer- अन्त: कोशिकीय पाचन मे
Q22. पत्तियों को हरा रंग प्रदान करता है?
A- क्रोमोप्लास्ट
B- क्लोरोप्लास्ट
C- ल्यूकोप्लास्ट
D- टोनोप्लास्ट
Answer- क्लोरोप्लास्ट
Q23. कोशिका की क्रियात्मक गतिविधियां नियंत्रित होती है?
A- जीवद्रव्य द्वारा
B- केन्द्रिका द्वारा
C- माइटोकॉन्ड्रिया द्वारा
D- केन्द्रक द्वारा
Answer- केन्द्रक द्वारा
Q24. निम्न में से सबसे छोटी कोशिका होती है-
A- लाल रक्त कणिका
B- अमीबा
C- श्वेत रक्त कणिका
D- माइकोप्लाज्मा
Answer- माइकोप्लाज्मा
Q25. कोशिका को एक निश्चित रूप प्रदान करती है-
A- केन्द्रिका
B- कोशिका झिल्ली
C- गाॅल्जीकाय
D- कोशिका भित्ति
Answer- कोशिका भित्ति
Related General Knowledge Question
वनस्पति विज्ञान पादप रोग सामान्य ज्ञान
वनस्पति विज्ञान, पादप कार्यिकी सामान्य ज्ञान