
प्रश्न:- दुनिया की 5 सबसे लम्बी नदियां कौन-कौन सी हैं?
उत्त्र:- विश्व की सबसे लम्बी नदी का नाम नील नदी है। आइये हम जानते हैं विश्व की 5 सबसे लम्बी नदियां कौन-कौन सी हैं।
नील नदी
यह नदी नॉर्थ-ईस्ट अफ्रीका में बहती है। यह विश्व की सबसे लंबी नदी है। इसकी लंबाई 6650 किलोमीटर यानि कि 4132 मील है।
अमेजन नदी
यह नदी साउथ अमेरिका में बहती जाती हैं। इस की लंबाई 6400 किलोमीटर है जो नील नदी से कुछ ही छोटी है। यह नदी लंबाई के मामले में भले ही विश्व में दूसरे स्थान पर आती है परन्तु अन्य मामलों में यह पहले स्थान पर आती है।
यांगत्जी नदी
यह नदी चीन में बहती है। यह नदी एशिया की सबसे बड़ी नदी तथा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी नहीं है। इसकी लंबाई 6300 किलोमीटर है।
मिसिसिपी-मिसौरी
यह नदी अमेरिका में बहती हैं। यह लंबाई में अमेरिका की सबसे बड़ी नदी हैं एवं विश्व में इसका स्थान चौथा है। इसकी लंबाई 6275 किलोमीटर है। मिसिसिपी की सहायक नदी मिसौसी है और मिसौरी की सहायक नदी जेफरसन है।
येनिजे
यह विश्व की पांचवी सबसे लंबी नदी है। जो रूस में बहती है इस नदी की लंबाई 5539 किलोमीटर है। इसकी सबसे बड़ी सहायक नदी सेलेंज नदी को माना जाता हैं। यह नदी रूस और मंगोलिया में बहती हैं। रूस के कई क्षेत्रों में बहते हुए अंटार्कटिक महासागर में मिल जाती है। हालांकि इसका प्रमुख भाग कैरा सागर में जाकर गिरता है।
ये थी विश्व की पांच सबसे लंबी नदियां जिनमें भारत में बहने वाली एक भी नदी शामिल नहीं है भारत में बहने वाली सबसे लंबी नदी का नाम गंगा है जो बंग्लादेश एवं भारत में बहती है। यह नदी भारत और बंग्लादेश में कुल मिलाकर 2525 किलोमीटर की दूरी तय करती है। इसे हिंदुओं की पवित्र नदी कहा जाता है।
इन्हे भी पढ़ें- जन्तु विज्ञान की शाखाएं जी के Zoology And Its Branches Gk MCQ In Hindi
वनस्पति विज्ञान पादप आकारिकी (Plant Morphology Gk) सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी