
दुनिया के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान कौन से हैं?
प्रकृति और वन्य जीवों के संरक्षण के लिए उद्यानों को संरक्षित किया जाता है। दुनिया भर में हजारों राष्ट्रीय उद्यान जिन्हें हर देश अपनी सुविधा और वन्य जीवों की महत्वता को देखते हुए संरक्षित किये गये हैं। आइये जानते है दुनिया के कुछ प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों के बारे में ये कौन-कौन से हैं-
सेरेंगेटी राष्ट्रीय उद्यान
यह राष्ट्रीय उद्यान तंजानिया में स्थित है यह पृथ्वी पर सबसे दिलचस्पी एवं लोकप्रिय उद्यान माना जाता है। तंजानिया एक ऐसा देश है जहां इंसानों तुलना में वन्य जीव अधिक पाये जाते हैं यहां पर जेबरा गजेज जैसे जानवर अधिक मात्रा में पाये जाते हैं।
मैनुअल एंटोनियो नेशनल पार्क
यह पार्क कोस्टा में अपने असाधारण वन्य जीवों के जीवन व्यापन के लिए जाना जाता है। और इसका सबसे अच्छा उदाहरण मैनुअल एंटोनियो नेशलन पार्क है। क्यूपोस के दक्षिण पार्क में यह स्थित है यह कोस्टा रिका का सबसे छोटा एंव सुंदर पार्क माना जाता है तथा यह सबसे लोकप्रिय पार्क माना जाता है। यहां दूर-दूर से लोग घूमने के लिये आते हैं।
जियुझाइगौ राष्ट्रीय उद्यान
यह राष्ट्रीय उद्यान चीन में स्थित है इसको जियुझाई घाटी के नाम से भी जाना जाता है इस पार्क के अंदर नौ प्राचीन तिब्बती गांव है इसके वजह से इसे नौ गांवों की घाटी के नाम भी जाना जाता है। यहां पर विशाल पांडा और सिचुआन गोल्डन स्नब-नोज्ड बंदर पाये जाते हैं।
टोरेस डेल पेन राष्ट्रीय उद्यान
टोरेस डेल पेन नेशनल पार्क चिली के आश्चर्यजनक पेटागोनियम क्षेत्र के लिए जाना जाता है। खड़ी बर्फ से ढके पहाड़ यहां देखने में बड़ा ही मनमोहक लगता है यह तीन ग्रेनाइट टॉवर्स ऑफ पाइन के नाम पर जो पार्क में मुख्य आकर्षण के केन्द्र है। यह पार्क अच्छी तरह से घूमने के लिए चार-पांच दिन का समय लग जाता है।
गोरेमे राष्ट्रीय उद्यान
यह राष्ट्री उद्यान तुर्की में स्थित है यहां पर जो अद्भुत दश्य हैं उनका निर्माण हजारों वर्षों के पानी और हवा के कटाव के कारण हुआ हैं और इसमें प्रभावशाली रॉक टावर , परी चिमनी आदि भी शामिल हैं जो इस पार्क को और भी अधिक मनमोहन बनाते हैं।
इन्हें भी पढ़ें- दुनिया की सबसे बड़ी नदी कौन सी है? | विश्व की सबसे लंबी नदी कौन सी है?
ताज होटल किसने बनवाया था | ताज होटल का मालिक कौन हैं सामान्य ज्ञान