बुर्ज खलीफा का मालिक कौन है? यह कहां पर स्थित है, बुर्ज खलीफा से जुड़ी रोचक जानकारी

बुर्ज खलीफा का मालिक कौन है? यह कहां पर स्थित है।

दोस्‍तों आपने बुर्ज खलीफा के बारे में तो सुना ही होगा, क्‍योंकि बुर्ज खलीफा आज की समय दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग है। बुर्ज खलीफा को देखने के लिये विश्‍व भर से लाखों पर्यटक हर साल आते हैं।

बुर्ज खलीफा का मालिक कौन हैं, बुर्ज खलीफा को बनाने में कितना समय व कितना पैसा लगा, burj khalifa ka asli malik kaun hai
बुर्ज खलीफा का मालिक कौन हैं?

क्‍या आप जानते है कि बुर्ज खलीफा का मालिक कौन है, आखिरकार किसने बुर्ज खलीफा को बनाया है, इसके बारे में संपूर्ण जानकारी हम आपको देने वाले हैं।

अगर आप यह सोच रहे हैं कि बुर्ज खलीफा मालिक कौन है तो आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि बुर्ज खलीफा का मालिक मोहम्मद अलाब्‍बर है। मोहम्‍मद अलाब्‍बर ईमार प्राॅपर्टीज के चेयरमैन है। ईमार प्राॅपर्टीज के दुबई में स्थित अन्य कई प्रसिद्ध प्राॅपर्टी भी है जैसे दुबई मॉल। दुबई में बहुत सी अच्छी इमारतें हैं मगर बुर्ज खलीफा सबसे ऊंची व खूबसूरत इमारतों में से एक हैं।

बुर्ज खलीफा के पास आज के समय की सबसे ऊंची बिल्डिंग होने का खिताब है। बुर्ज खलीफा की कुल ऊंचाई 2717 फिट यानी 828 मीटर है, बुर्ज खलीफा में कुल 163 फ्लोर है। जिनमें आपको रेस्‍टोरेंट, स्‍वीमिंग पूल, मस्जिद शोपिंग मॉल स्थित हैं। इसके अलावा भी बुर्ज खलीफा में बहुत कुछ देखने को मिल जायेगा। बुर्ज खलीफा पर रात को होने वाला उजाला (लाइट्स) इसकी रोनक को और ज्‍यादा बढ़ा देता है।

बुर्ज खलीफा को बनाने का काम 6 जनवरी 2004 को शुरू किया गया था, इस प्रोजेक्‍ट में सैमसंग जैसी बड़ी बड़ी कंपनियों ने भी हिस्‍सा लिया था। 1 अक्‍टूबर 2009 को बुर्ज खलीफा का काम कम्‍पलीट हो गया था और कुल 6 साल बाद एक शानदार बिल्डिंग तैयार हो गई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक बुर्ज खलीफा को बनाने में कुल खर्च 1.5 बिलीयन डॉलर आया था जो कि भारतीय रूपये में लगभग 11,000 करोड़ के करीब होते हैं।

ये भी पढ़ें- ताज होटल किसने बनवाया था | ताज होटल का मालिक कौन हैं सामान्य ज्ञान

दुनिया की सबसे बड़ी नदी कौन सी है? | विश्व की सबसे लंबी नदी कौन सी है?

जैन धर्म से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर